वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने आज भारतीय नौसेना के सह नौसेना अध्यक्ष (Vice Chief of Naval Staff) के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।