उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रयागराज के पवित्र स्थलों के दर्शन का अनुभव साझा किया। उपराष्ट्रपति ने
सोशल मीडिया हैंडल एक्स
पर लिखा कि प्रयागराज के पवित्र स्थलों- अक्षय वट, काल और भक्ति का साक्षी शाश्वत बरगद का पेड़, बड़े हनुमान जी मंदिर, बजरंग बली का एकमात्र लेटा हुआ रूप, शक्ति और समर्पण का प्रतीक सरस्वती कूप, ज्ञान और पवित्रता का स्वरूप दिव्य कुआँ के दर्शन करने के लिए आभारी हूँ। हमारी सनातन संस्कृति और आस्था में गहराई से रचे-बसे इन पूजनीय स्थानों की आध्यात्मिक आभा से अभिभूत हूं।

