मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश में छात्राओं को एक दिन की अफसर बनाने की अदभुत पहल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छात्राओं में आत्मविश्वास और लीडरशिप का विकास करने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार ने सराहनीय पहल शुरू की है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत यूपी के बेसिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राएं एक दिन के लिए अफसर बनायी जा रहीं हैं।
छात्रायें अफसर की कुर्सीं पर बैठेगी, लोगों की समस्याए सुनेंगी और समाधान भी करेंगी। हर जिले में 100 छात्राओं को यह मौका दिया जाएगा। इस तरह कुल 7,500 बेटियों को अफसर बनने का मौका मिलेगा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि योजना का मकसद बेटियों में प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
चयनित छात्राएं डीएम सीडीओ, डीआईओएस, बीएसए और बीईओ जैसे पदों पर काम करेंगी। चयन प्क्रिया में उन लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पढ़ाई-लिखाईं में बेहतर हों और उनमें लीडरशिप के गुण नजर आते हों। सभी जाति, वर्ग और श्रेणियों की छात्राओं को समान अवसर दिया जाएगा। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें प्रशासनिक कामों की जमीनी समझ पैदा करने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

