वर्षा से किसान-बागवानों ने ली राहत की सांस, फसलों को मिली संजीवनी

वर्षा से किसान-बागवानों ने ली राहत की सांस, फसलों को मिली संजीवनी


शिमला- वर्षा के बाद प्रदेश में सूखे का दौर भी समाप्त हुआ है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में हुई अच्छी वर्षा से जहां किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों व बागवानों ने बताया कि ये वर्षा उनकी फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से आने वाले दिनों में पानी की किल्लत नहीं होगी। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।