राजगीर में भिक्षावृत्ति से 14 बच्चों को मुक्त कराया

राजगीर में भिक्षावृत्ति से 14 बच्चों को मुक्त कराया


समाज कल्याण विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्रवाई में राजगीर थाना क्षेत्र से 14 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। चाइल्ड वेलफेयर पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि इन बच्चों को उनके परिजनों द्वारा जबरन विदेशी पर्यटकों से भीख मंगवाने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजगीर कुंड परिसर में पुलिस और एनजीओ की मदद से एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें इन बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। जांच में यह सामने आया कि बच्चों के परिजन ही उन्हें जबरन भिक्षावृत्ति में धकेल रहे थे और पर्यटकों से पैसे वसूलने के लिए मजबूर कर रहे थे।

मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति नालंदा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अपराधों पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाएगी।