National

जमशेदपुर में आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह


जमशेदपुर में आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह, गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी बारात, नरेंद्र मोदी विचार मंच झारखंड और सनातन सेवा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में भूतनाथ मंदिर सोनारी हुआ सामूहिक विवाह का आयोजन। 

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर: नरेंद्र मोदी विचार मंच झारखंड और सनातन सेवा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में भूतनाथ मंदिर सोनारी में आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। पूर्वाहन 11:00 बजे शिवलाल अखाड़ा से ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली गयी।

नर्स क्वाटर चौक, सोनारी थाना चौक होते हुए बारात भूतनाथ मंदिर पहुंची। जहां सभी का स्वागत हुआ। वर-वधु को विवाह मंडप में बिठाया गया। जहां पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ। सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को की बेटियां हैं। विवाह संस्कारों का संपादन अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला पुरोहितों ने किया।

नव जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक चीज उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।  नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने बताया कि संस्था आगे भी इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी। नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।