पंजाब में शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करने के बाद राज्य में किसानों का गुस्सा उबाल पर है। पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों ने आज राज्यभर में विधायकों और मंत्रियों के आवासों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की और शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के लिए पुलिस का सहारा लिया। 19 मार्च को पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर को पूरी तरह से खाली करा दिया था और कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इससे किसानों में गहरी नाराजगी पैदा हो गई है।
अब किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वे पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवासों का घेराव करके अपना विरोध जताएंगे। किसानों की यह चेतावनी सरकार के लिए चुनौती बन सकती है, क्योंकि आंदोलन को लेकर प्रदेश में तनाव बढ़ता जा रहा है।