उत्तराखंड :  चारधाम यात्रा को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी की शुरू


आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 24 अप्रैल को चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि सभी जनपदों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से चारधाम यात्रा का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तथा एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।