अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्रीमति आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से कम 40 एथलीट तैयार करने की प्लानिंग की है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिबद्ध है।