देशभर में ग्राहक संतुष्टि में टॉप पर पहुंचा कांगड़ा का गगल एयरपोर्ट


हिमाचल प्रदेश का गगल एयरपोर्ट (कांगड़ा) देशभर में ग्राहक संतुष्टि के मामले में पहले स्थान पर रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सर्वे में 60 से अधिक घरेलू हवाई अड्डों ने भाग लिया था, जिसमें गगल एयरपोर्ट ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली में आयोजित वार्षिक समारोह में कांगड़ा एयरपोर्ट को यह सम्मान मिला, जिसका श्रेय यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ के सहयोग को जाता है। एयरपोर्ट पर टर्मिनल विस्तार, एयरक्राफ्ट स्पेस में वृद्धि और सुविधाओं में सुधार जैसे कार्य जारी हैं, ताकि यात्रियों को भविष्य में और बेहतर सेवाएं मिल सकें।