चंबा-20 फरवरी: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व अनेक भागों में हुई वर्षा के बाद आज मौसम साफ है। चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी में लगभग 2 इंच हिमपात हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बर्फबारी के बाद चंबा-पठानकोट वाया जोत सड़क के अलावा खजियार-डलहौजी व साच पास सड़क यातायात के लिए बंद है। जिले में बिजली के करीब 10 ट्रांसफार्मर भी ठप्प हैं। कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायी खुश हैं जबकि किसान व बागवानों ने भी राहत की सांस ली है।

