प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय सोल लीडरशिप सम्मेलन के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। सम्मेलन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दो दिवसीय सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव में राजनीति, खेल, कला और मीडिया, आध्यात्मिक जगत, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र जैसे विविध क्षेत्रों के लोग अपनी प्रेरक जीवन गाथाएं साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, विकसित भारत की यात्रा में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप की स्थापना अहम है। ये आत्मा की अनुभूति कराता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व को सिर्फ पावर तक सीमित करने के चलन को नकारते हुए कहा कि, अब नेतृत्व की भूमिका वही निभा सकता है जिसके पास नवोन्मेष और प्रभाव की क्षमता हो।

