भोपाल-मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से, 12 मार्च को पेश होगा 2025-26 का बजट”

भोपाल-मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से, 12 मार्च को पेश होगा 2025-26 का बजट”


भोपाल(मप्र)।मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र दस मार्च को प्रारंभ होगा।  राज्य सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा।  इस बार का बजट चार लाख करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है। इसमें पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

11 मार्च को राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी। 12 मार्च को वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। इस बजट सत्र में सिर्फ 9 बैठेकें होगी।  10 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले सत्र में 14 से 16 मार्च तीन दिन होली का अवकाश रहेगा।

इसके बाद 19 मार्च को रंगपंचमी का अवकाश और 22 और 23 मार्च को शनिवार और रविवार के चलते अवकाश रहेगा। विधानसभा सत्र की शुरुआत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने-अपने मुद्दों को सरकार के सामने रखने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।