प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को साकार करने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भोपाल में भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में ग्रीन मैराथन दौड़ आयोजित की गई। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से व्यापम चौराहे तक आयोजित मैराथन दौड़ में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भोपाल शहर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र और एसबीआई के सीजीएम चंद्रशेखर शर्मा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एसबीआई की मुंबई ब्रांच के नेतृत्व में यह दौड़ पूरे भारत में आयोजित की जा रही है। यह मैराथन दौड़ तीन चरण में आयोजित हुई जो कि 5, 10 और 21 किलोमीटर वर्ग में रखी गई। मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया का संदेश देना था।

