राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नये कार्यालय परिसर केशव कुंज का आज नई दिल्ली में उद्घाटन किया जाएगा। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन आज शाम में 4 बजे के करीब होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत इसका उद्घाटन करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर संघ के प्रचारक और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। केशव कुंज के उद्घाटन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में संघ से जुड़े करीब 4000 लोग उपस्थित रहेंगे। आरएसएस कार्यालय में आज सुबह से शाम तक पूजा और उद्घाटन का कार्यक्रम है।
करीब चार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले ‘केशव कुंज’ में 12 मंजिला, 3 टॉवर, करीब 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं। नए परिसर में आधुनिक प्रौद्योगिकी को प्राचीन वास्तुशिल्प के साथ मिलाकर बनाया गया है। इस ऑफिस में टावर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, हॉस्पिटल और एक हनुमान मंदिर शामिल हैं।

