हरदोई में हुआ सड़क हादसा, 3 की मौत

हरदोई में हुआ सड़क हादसा, 3 की मौत


हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा कटरा बिल्हौर मार्ग पर सांडी थानाक्षेत्र के मानीमऊ के पास हुआ। एक बाइक पर सवार चार बरातियों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे में ककरा गांव के गोलू कश्यप (22), उनके चचेरे भाई संदीप कश्यप (24) और राम खिलावन सक्सेना (25) की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है। चारों युवक हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी शुभम की बरात में जा रहे थे।

बरात सांडी नगर के मंगला देवी मंदिर के पास रहने वाले मनोज सक्सेना के यहां गई थी। तीन युवक पहले से बाइक पर थे। रास्ते में गांव के एक और व्यक्ति को भी उन्होंने बाइक पर बिठा लिया।सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।