सरकारी अस्पतालों में माय हॉस्पिटल क्लीन हॉस्पिटल अभियान चलाया गया

सरकारी अस्पतालों में माय हॉस्पिटल क्लीन हॉस्पिटल अभियान चलाया गया


सरकारी अस्पतालों में माय हॉस्पिटल क्लीन हॉस्पिटल अभियान चलाया गया  स्थानीय जनभागीदारी के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों को साफ व स्वच्छ बनाया गया  राजसमंद। राजसमंद में स्वच्छता अभियान के तहत आज कलेक्टर बालमुकुंद असावा की पहल पर जिले के सरकारी अस्पतालों में माय हॉस्पिटल क्लीन हॉस्पिटल अभियान चलाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों सहित स्थानीय जनभागीदारी के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों को साफ व स्वच्छ बनाया गया। जिससे कि यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।     

इस क्रम में आज सुबह राजनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (शहरी) में सफाई अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में हॉस्पिटल को साफ व स्वच्छ बना दिया गया।     

नगर पालिका कर्मचारियों, नरेगा श्रमिकों सहित स्थानीय लोगो ने बरसों से पड़ा कबाड़, मिट्टी, कचरा सहित बेकार समान को साफ किया। जिसके बाद चिकित्सालय की तस्वीर बदली।     कलेक्टर ने स्वच्छता के क्षेत्र में काम करते हुए इससे पूर्व जिले में माय आफिस क्लीन ऑफिस सहित पर्यटक स्थलों पद अभियान चलाकर लोगो की सहभागिता बढ़ाई है।