देश में पिछले दशक में गरीबी और असमानता में आई कमी

देश में पिछले दशक में गरीबी और असमानता में आई कमी


एक नए अध्‍ययन के अनुसार पिछले दशक में देश में गरीबी में महत्‍वपूर्ण कमी आई है। प्रमुख  अर्थशास्‍त्री सुरजीत एस. भल्‍ला और करण भसीन द्वारा प्रकाशित आलेख में वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 के हाल ही में जारी घरेलू खर्च के आंकड़ों का विश्‍लेषण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में गरीबी के स्‍तर में कमी आई है। अध्‍ययन में दावा किया गया है कि देश में अत्‍यधिक गरीबी लगभग समाप्‍त हो चुकी है। अध्‍ययन के अनुसार इस बात के पुख्‍ता प्रमाण हैं कि वर्ष 2011-12 से वर्ष 2023-24 तक की अवधि के दौरान देश में असमानता में भी तेजी से कमी देखी गई है।