डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया स्पष्ट, मंदिरों से नहीं लिया जाएगा सरकारी योजनाओं के लिए पैसा

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया स्पष्ट, मंदिरों से नहीं लिया जाएगा सरकारी योजनाओं के लिए पैसा


डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसी भी सरकारी योजना के लिए मंदिरों से कोई पैसा नहीं लेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि मंदिरों से जुड़ा भाषा और संस्कृति विभाग उनके पास है और इसका इस्तेमाल केवल सीएम राहत कोष या आपदा जैसी स्थितियों में होता है।

इसके अलावा, मंदिर या ट्रस्ट अपने निर्णय से गरीबों की मदद कर सकते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा को इस मामले में कोई लाभ नहीं होगा।