पालमपुर में लापता व्यक्ति का शव बरामद, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को भारी नुकसान कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में एक बीमार बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू नहीं हो पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी, लेकिन हेलीपैड पर बर्फ गिरी होने और मौसम बिगड़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन टालना पड़ा। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि अब पुनः प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा, पालमपुर के जिया से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ और बैजनाथ उपमंडल में बारिश और भूस्खलन से कई घरों को नुकसान हुआ। बारिश के कारण जिला प्रशासन को यातायात डायवर्ट करना पड़ा और जल शक्ति विभाग को 7 करोड़ का नुकसान हुआ। बिजली बोर्ड को भी करीब 700 ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटना पड़ा।

