राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ संचालक डॉक्टर मोहन भागवत काशी में है। उनका यह दौरा संगठन को मजबूत करने पूर्वांचल में नए सदस्यों को जोड़ने और शताब्दी वर्ष की तैयारियों के उद्देश्य से है। आज संघ प्रमुख काशी प्रांत के वरिष्ठ प्रचारकों और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें प्रांत और विभाग प्रचारक भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम को बीएचयू , आईआईटी के विद्यार्थियों से भी वह संवाद करेंगे। संवाद के बाद वह यही शाखा टोली से मिलेंगे इसमें शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। काशी प्रवास के बाद संघ प्रमुख लखनऊ और कानपुर भी जाएंगे। इसके बाद, 30 अप्रैल को काशी में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बीच, वे संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।