आधार कार्ड के लिए विशेष कैंप का डाकघर में आयोजन

आधार कार्ड के लिए विशेष कैंप का डाकघर में आयोजन


आधार कार्ड के लिए विशेष कैंप का डाकघर में आयोजन  जिले के सभी डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट की विशेष सुविधा होगी उपलब्ध  कोटपूतली बहरोड। जिला कोटपूतली बहरोड में डाक विभाग द्वारा आधार कार्ड के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रागपुरा पोस्ट मास्टर मोहन कुमार गेट ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग द्वारा विशेष शिविर के आयोजन के अंतर्गत सुबह 8:00 से शाम को 6:00 बजे तक सभी डाकघर में आधार कार्ड की विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें उपभोक्ता नए आधार कार्ड बनवाने के साथ पुराने आधार कार्ड में भी अपडेशन करवा सकते हैं। शाहपुरा और कोटपूतली डाकघर में दो-दो विशेष आदर काउंटर लगाए गए हैं।

जिले में नीमराणा बहरोड कोटपूतली बानसूर पावटा विराटनगर सहित विभिन्न कस्बा में स्थापित डाकघर में आज उपभोक्ता इन विशेष शिविर का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में उपभोक्ताओं को सुकन्या समृद्धि योजना सहित डाक विभाग द्वारा जारी विभिन्न बचत योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है जिनके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का आम जन को जानकारी हो सके और उनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल सके।