चोरों ने सेंधमारी कर ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम

चोरों ने सेंधमारी कर ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम


देवघर के बांपास टाउन के ज्वेलरी शॉप में चोरी, छत का एस्बेस्टस शीट काटकर दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे के डीवाआर भी ले उड़े चोर। देवघर के बांपास टाउन में स्थित एक ज्वेलरी रिपेयर दुकान में चोरों ने छत का  एस्बेस्टस शीट काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया और डीवीआर अपने साथ ले गए।   दुकानदार राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी में कीमती ज्वेलरी और नकद राशि की चोरी हुई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।