कानपुर – नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर – नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास डबल रोड पर बने एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रा ने बताया कि रविवार रात उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। सुबह चार बजे झपकी आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम पहुंचा।

इसके बाद रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कॉटन ठूंस कर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो युवती ने घटना की जानकारी साथ में काम करने वाली नर्स समेत अन्य स्टॉफ को दी।

इसके बाद सोमवार सुबह वह कल्याणपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।